फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: आज से अकबरपुर नहीं रुकेंगी 12 एक्सप्रेस ट्रेनें

Sat, 01 Apr 2023 11:13 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
अकबरपुर रेलवे स्टेशन पर शनिवार को ट्रेनों के इंतजार में बैठे यात्री।   -संवाद
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। रूट डायवर्जन के चलते अकबरपुर रेलवे स्टेशन पर आज से 12 ट्रेन 10 अप्रैल तक नहीं गुजरेंगी। इसके अलावा 14 अन्य ट्रेनें भी इस रूट से होकर नहीं गुजरेंगी। यह ऐसी ट्रेन हैं जिनका ठहराव अकबरपुर नहीं होता। अब इस अवधि में ट्रेन से यात्रा करने वाले यात्रियों को गैर जनपद के स्टेशनों तक की दौड़ लगानी पड़ेगी। रेलवे लाइन दोहरीकरण के चलते पिछले काफी समय से ट्रेनों का रूट डायवर्ट हो रहा है। अब एक बार फिर 10 अप्रैल तक के लिए 26 ट्रेनों का रूट डायवर्ट कर दिया गया है। इसमें दून एक्सप्रेस, गंगा सतलज, ओखा गोहाटी की अप व डाउन दोनों ट्रेनें शामिल हैं जबकि जम्मूतवी अप, कोटा पटना अप, फरक्का डाउन, अमृतसर एक्सप्रेस अप, सरयू यमुना डाउन व अमृतसर एनटीएसके एक्सप्रेस डाउन इस रूट से नहीं गुजरेगी।
विज्ञापन

इसके अलावा 14 ऐसी ट्रेनें भी हैं जो अकबरपुर रेलवे स्टेशन से गुजरती हैं लेकिन उनका ठहराव यहां नही हैं। इन ट्रेनों का भी रूट बदला गया है। ऐसे में रविवार को स्टेशन पहुंचने पर यात्रियों को मायूस होकर वापस लौटना पड़ेगा। ट्रेनों का रूट एक अप्रैल से बदला गया है। ऐसे में जो ट्रेन शनिवार को चली हैं वह रविवार को इधर से होकर नहीं गुजरेंगी।
विज्ञापन

स्टेशन अधीक्षक जयप्रकाश ने बताया कि यात्रियों को इस बावत लगातार सूचनाएं दी जा रही हैं। रेलवे लाइन दोहरीकरण कार्य के चलते असुविधा हो रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें