डॉ. अशोक स्मारक इंटर कॉलेज में प्रयोगशाला में मौजूद छात्राएं।
अंबेडकरनगर। यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट की प्रयोगात्मक परीक्षा कराई जा रही है। बुधवार को 156 केंद्रों पर इंटरमीडिएट के विभिन्न विषयों की प्रयोगात्मक परीक्षा सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में कराई गई। प्रयोगात्मक परीक्षा में 11,848 विद्यार्थी शामिल हुए। वहीं, 156 विद्यार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। सुबह 10 बजे से जिले के विद्यालयों में प्रयोगात्मक परीक्षा शुरू हुई। सेक्टर मजिस्ट्रेट ने 22 व डीआईओएस ने तीन विद्यालयों का निरीक्षण किया। डीआईओएस प्रवीण कुमार तिवारी ने बताया कि परीक्षा में पंजीकृत 12,004 के सापेक्ष 11,848 परीक्षार्थी शामिल हुए हैं। वहीं, 156 विद्यार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी है।