फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: 17 करोड़ से होगी 115 सड़कों की मरम्मत

Thu, 19 Oct 2023 10:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
शासन से प्रथम किस्त के रूप में 4.26 करोड़ रुपये मिले
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अंबेडकरनगर। जिले की 115 सड़कों की 17 करोड़ से विशेष मरम्मत होगी। इसके लिए शासन ने प्रथम किस्त के रूप में 4.26 करोड़ रुपये अवमुक्त कर दिया है। बीते दिनों शासन ने सड़कों की मरम्मत के लिए प्रस्ताव मांगा था। एमएलसी हरिओम पांडेय ने बताया कि उन्होंने करीब 200 सड़कों का प्रस्ताव भेजा है। इनमें से 115 मार्गों की विशेष मरम्मत की मंजूरी मिल गई है।
विज्ञापन

इसमें अकबरपुर विधानसभा क्षेत्र की 23, कटेहरी की 19, टांडा की 29, जलालपुर की 26 एवं आलापुर की 18 सड़कें शामिल हैं। इन सड़कों की मरम्मत तेजी से शुरू हो, इसके लिए शासन ने प्रथम किस्त भी मंजूर करते हुए रकम निर्गत की है। एमएलसी ने बताया कि अब लोक निर्माण विभाग टेंडर आमंत्रित कर सड़कों की जल्द मरम्मत का कार्य शुरू कराएगा। सड़कों का विधिवत निर्माण होने से बड़ी आबादी को इसका लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें