फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 आंगनबाड़ी केंद्रों को मिलेगा अपना भवन

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। पंचायत भवन व परिषदीय विद्यालयों में संचालित 11 आंगनबाड़ी केंद्र शीघ्र ही नए भवन में स्थानांतरित हो जाएंगे। 7.42 लाख रुपये की लागत से प्रत्येक केंद्र का निर्माण कार्य लगभग अंतिम दौर में है।
विज्ञापन

अक्तूबर के अंत तक भवनों का निर्माण पूरा हो जाने के बाद इन्हें जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय को हैंडओवर कर दिए जाने की संभावना है। इससे लगभग तीन हजार छात्र-छात्राओं, गर्भवती व धात्री महिलाओं को सीधा लाभ मिलेगा।
छह वर्ष तक के बच्चों को खेल-खेल में बेहतर शिक्षा दिए जाने के साथ ही उनके स्वास्थ्य की देखरेख के लिए आंगनबाड़ी केंद्रों का संचालन हो रहा है। बच्चों के साथ इन केंद्रों पर गर्भवती व धात्री महिलाओें के स्वास्थ्य की बेहतर देखभाल के साथ उन्हें भी खाद्यान्न व तेल उपलब्ध कराया जाता है। जिले में कुल 2551 आंगनबाड़ी केंद्र संचालित होते हैं। इनमें से 421 अपने भवन में जबकि 2101 केंद्र पंचायत भवन या फिर परिषदीय विद्यालयों में चल रहे हैं।
विज्ञापन

शहरी क्षेत्र के 29 आंगनबाड़ी केंद्र किराए के भवन में संचालित हैं। अपना भवन न होने के चलते अक्सर संबंधित आंगनबाड़ी केंद्रों पर अव्यवस्था सामने आती रहती थी। इसे देखते हुए ही ऐसे केंद्रों को अपना भवन तेजी से दिए जाने की प्रक्रिया चल रही है।
वर्ष 2020-21 में शासन ने पंचायत भवन व परिषदीय विद्यालयों में संचालित 11 केंद्रों को अपना भवन दिए जाने को हरी झंडी दिखाई थी। सात लाख 42 हजार रुपये की लागत से प्रत्येक भवन के निर्माण की जिम्मेदारी कार्यदायी संस्था आरईएस को सौंपी गई थी।
निर्माण में किसी भी प्रकार की आर्थिक बाधा न हो, इसके लिए जिले को 81.62 लाख रुपये भी उपलब्ध करा दिए गए। जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय के अनुसार निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। अक्तूबर के अंत तक निर्माण कार्य पूर्ण हो जाने की पूरी उम्मीद है।
इन केंद्रों का हो रहा निर्माण
ग्राम पंचायत बौरे, जगदीशपुर कपिलेश्वर, टड़वा धारूपुर, धर्मपुर करमैतेपुर, खरचासपुर चौबे, हासिनपुर जिंदासपुुर, अशरफपुर, गोवर्धनपुर, नरियांव, कोटवा महमदपुर समेत कुल 11 आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए नए भवन का निर्माण हो रहा है। अक्तूबर तक इन भवनों का निर्माण पूरा हो जाने की संभावना है।
नवंबर तक शुरू होगा संचालन
11 भवनों का निर्माण तेजी से चल रहा है। अक्तूबर के अंत तक निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद हैंडओवर होने की संभावना है। ऐसे में नवंबर तक भवनों का संचालन प्रारंभ होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

-दिनेश मिश्र, जिला कार्यक्रम अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें