फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: 105 निजी अस्पतालों को देना होगा ज्यादा बिजली बिल

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले के 105 निजी अस्पताल संचालकों को अब अधिक बिजली बिल का भुगतान करना होगा। शीघ्र ही संबंधित अस्पतालों में नए मीटर लगेंगे। ऐसे में पहले जहां ग्रामीण क्षेत्र में पांच रुपये प्रति यूनिट व शहर में साढ़े सात रुपये प्रति यूनिट देना पड़ता था तो वहीं नई व्यवस्था के तहत दोनों ही क्षेत्रों में संचालित अस्पताल संचालकों को नौ रुपये प्रति यूनिट का भुगतान करना होगा। व्यवस्था लागू कराने के लिए विद्युत वितरण खंड अकबरपुर क्षेत्र में दस टीम का गठन भी कर दिया गया है।
विज्ञापन

निजी अस्पताल के संचालकों की मुश्किलें अब बढ़ने वाली हैं। उन्हें अब अधिक बिजली बिल का भुगतान करना होगा। पावर कार्पोरेशन ने राजस्व में हानि को रोकने के लिए नई व्यवस्था लागू की हैं। इसके तहत निजी अस्पतालों में अब नए मीटर लगाए जाएंगे। मालूम हो कि जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में 105 निजी अस्पताल संचालित हैं। इन अस्पतालों में जो मीटर लगे हैं उसके अनुसार ग्रामीण क्षेत्र में स्थित निजी अस्पताल संचालकों को पांच रुपये प्रति यूनिट जबकि शहरी क्षेत्र के संचालकों को साढ़े सात रुपये प्रति यूनिट का बिजली बिल भुगतान करना पड़ रहा है। अब नई व्यवस्था के तहत अब सभी अस्पतालों को नौ रुपये प्रति यूनिट बिजली बिल अदा करना होगा। ऐसे में ग्रामीण क्षेत्र में स्थित अस्पताल संचालकों पर अधिक भार बढ़ेगा।
.......
गठित हुई 10 टीमें
विद्युत वितरण खंड क्षेत्र अकबरपुर में पांच सदस्यीय दस टीम का गठन किया गया है। अधिशासी अभियंता विद्युत अकबरपुर अनूप कुमार सिंह ने बताया कि गठित टीम अलग-अलग अस्पतालों पर पहुंचकर जायजा लेंगी। आवश्यकता अनुसार नए मीटर लगाए जाएंगे। जांच में यदि कहीं गड़बड़ी मिली तो कार्रवाई भी की जाएगी। बताया कि रविवार को टीम ने अलग-अलग क्षेत्र में पहुंचकर आधा दर्जन अस्पतालों का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें