फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: अकबरपुर नहीं पहुंचीं 10 ट्रेनें, यात्री बेहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। ट्रेन यात्रियों की मुश्किलों का दौर बुधवार को भी जारी रहा। 10 अप व डाउन ट्रेन के मार्ग परिवर्तन से बुधवार को संबंधित ट्रेनें अकबरपुर नहीं पहुंचीं। इससे 42 आरक्षित टिकट निरस्त कराने पड़े। इसके अलावा तीन अन्य ट्रेनों के घंटों विलंब से पहुंचने से यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन

ट्रेनों के रूट डायवर्जन का दौर बुधवार को भी जारी रहा। अकबरपुर रेलवे स्टेशन के अनुसार फरक्का अप व डाउन, दून अप व डाउन, मरुधर अप व डाउन, उत्सर्ग अप व डाउन व इंटर सिटी अप व डाउन एक्सप्रेस रूट डायवर्जन के चलते बुधवार को अकबरपुर रेलवे स्टेशन नहीं पहुंचीं। इससे संबंधित ट्रेन से यात्रा करने वाले यात्रियों को गंतव्य तक जाने के लिए जफराबाद या फिर सुल्तानपुर रेलवे स्टेशन तक की दौड़ लागनी पड़ी।
अकबरपुर रेलवे स्टेशन पर मिले शहजादपुर के राकेश व बसखारी के इमरान ने बताया कि दिल्ली जाने के लिए टिकट आरक्षित कराया था। पता चला कि संबंधित ट्रेन का रूट डायवर्ट है। अब टिकट निरस्त कराना पड़ा। इसके अलावा साबरमती अप तीन घंटा, किसान डाउन एक घंटा व जम्मूतवी अप दो घंटें विलंब से अकबरपुर रेलवे स्टेशन पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें