युवा मंच ने सीएम को पत्र किया ट्वीट
प्रयागराज। रोजगार की मांग को लेकर युवा मंच कार्यक र्ताओं का आंदोलन बृहस्पतिवार को भी जारी रहा। युवा मंच कार्यकर्ताओं ने सूबे में विभिन्न विभागों में रिक्त पांच लाख पदों पर शीघ्र विज्ञापन जारी करने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री को पत्र ट्वीट किया है।
प्रदर्शन कर रहे युवा मंच पदाधिकारियों ने कहा कि पांच जनवरी से पहले प्रदेश सरकार 97 हजार प्राथमिक शिक्षक भर्ती, 27 हजार टीजीटी पीजीटी, 12 हजार एलटी, 52 हजार पुलिस, लेखपाल समेत 50 हजार समूह ग भर्तियों का विज्ञापन जारी करे। इसके लिए सरकार ने घोषणाएं की हैं। अधियाचन समेत अन्य औपचारिकताएं पूरी हैं । इसके बाद भी अभी तक विज्ञापन जारी नहीं किया गया। युवा मंच संयोजक राजेश सचान और अध्यक्ष अनिल सिंह ने कहा कि युवाओं की अनदेखी भाजपा सरकार को चुनाव में महंगी पड़ेगी। बताया कि नए साल आगाज रोजगार आंदोलन से होगा, इसकी रणनीति तैयार करने के लिए युवा मंच ने प्रदेश स्तरीय वर्चुअल मीटिंग बुलाई है। संवाद