झूंसी के संगम विहार हवेलिया निवासी विरेंद्र कुमार की स्कूटी प्रयाग जंक्शन के स्टैंड से चोरी हो गई। उन्होंने पुलिस को बताया कि वह 17 जुलाई को सुबह छह बजे जंक्शन के बाइक स्टैंड पर अपनी स्कूटी खड़ी करके ट्रेन से ऊंचाहार ड्यूटी के लिए चले गए। शाम को वापस आए तो स्टैंड पर स्कूटी नहीं थी। पुलिस जांच में जुटी है।