फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: कार की चपेट में आने से युवक की मौत, साथी घायल

Tue, 04 Aug 2026 02:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
चंदन तिवारी। फाइल फोटो
विज्ञापन
करछना क्षेत्र के सेमरहा गांव निवासी चंदन तिवारी उर्फ कृष्णा तिवारी (25) की रविवार देर रात कार की चपेट में आने से मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे में चंदन तिवारी की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। हादसे में डीहा निवासी शेखर मिश्रा (23 ) भी गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया, जहां से उन्हें एसआरएन अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। स्थानीय लोगों ने मार्ग पर तेज रफ्तार वाहनों के आवागमन पर चिंता जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें