फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: युवक ने नहर में लगाई छलांग, तलाश जारी

Mon, 31 Aug 2026 02:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
होलागढ़ में युवक छलांग लगाने के बाद मौके पर जुटे पुलिस व ग्रामीण। - फोटो : Samvad
विज्ञापन
क्षेत्र के मुकुंदपुर गांव निवासी 21 वर्षीय आयुष ओझा ने शारदा सहायक नहर में छलांग लगा दी। पुलिस और गोताखोर उसकी तलाश कर रहे हैं।
विज्ञापन

आयुष रविवार सुबह घर से निकला था। उसने भदेश्वर बाबा मंदिर के सामने नहर की पटरी पर मोटरसाइकिल खड़ी कर चाबी लगी छोड़ दी। इसके बाद वह नहर में कूद गया। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। थानाध्यक्ष सतीश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से करीब एक किलोमीटर तक जाल डलवाकर तलाशी अभियान चलाया, लेकिन युवक का कोई पता नहीं चल सका। इंस्पेक्टर सतीश कुमार ने बताया कि युवक की तलाश जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें