तेज रफ्तार बोलेरो की चपेट में आने से दुकान जा रहा बाइक सवार युवक घायल हो गया। पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बकुलिया निवासी राजेश कुमार यादव ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका भाई कमलेश बाइक से दुकान जा रहा था। कटका पुल के पास बोलेरो ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में कमलेश घायल हो गया। उसे मांडा सीएचसी के बाद एसआरएन अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।