फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: ग्वालियर में क्रेशर हादसे में करनाईपुर के युवक की मौत

Wed, 26 Aug 2026 02:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
करनाईपुर में मृतक ललित कुमार की फाइल फोटो।
विज्ञापन
बहरिया थाना क्षेत्र के लोकापुर गांव निवासी ललित कुमार (32) की मध्य प्रदेश के ग्वालियर में मंगलवार को हादसे में मौत हो गई। ललित ग्वालियर स्थित राज स्टोर क्रेशर कंपनी में क्रेशर ऑपरेटर के रूप में काम करते थे। काम करते समय क्रेशर की बेल्ट टूटी और लोहे का बंपर गिरने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मौत से पत्नी पुष्पा देवी, बच्चे पलक, प्रीत और प्रियांशी का हाल बेहाल है। बहरिया थाना प्रभारी मानवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं है, जानकारी मिलने पर जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें