फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: मछली मारने गया युवक तालाब में डूबा, चार घंटे बाद मिला शव

Thu, 08 Oct 2026 02:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
चोरबना गांव में बुधवार शाम मछली मारने गया एक युवक तालाब के गहरे पानी में डूब गया। मेजा थाना क्षेत्र के सोनाई गांव निवासी विकास भारतीया (24) अपने साथियों संग गांव से दो किलोमीटर दूर चोरबना के तालाब में मछली पकड़ने गया था। मछली मारने के दौरान वह जाल लेकर तालाब के बीच में चला गया और गहरे पानी में समा गया। साथियों ने उसे डूबते देखा, लेकिन बचाने में सफल नहीं हुए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से खोजबीन शुरू की। करीब चार घंटे बाद तालाब से विकास का शव निकाला जा सका। पुलिस शव को रामनगर सीएचसी ले गई, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें