थाना क्षेत्र के घरवंदपुर निवासी राधेरमण पाल का पुत्र नितेश उर्फ गोलू पाल (25) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। नितेश पाल पटरा-बल्ली की दुकान चलाता था। बताते हैं कि रविवार की देर शाम किसी बात से नाराज होकर उसने जहरीला पदार्थ निगल लिया। हालत बिगड़ने पर अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई।मृतक की बीते मार्च में शादी हुई थी। मृतक के पिता राधे रमण की तहरीर पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।