क्षेत्र के पूरेभट्टू नेवरिया गांव में करंट की चपेट में आने से युवक की मौके पर मौत हो गई। पूरेभट्टू मौजा में कमलेश मिश्रा (33) घर में लगा पंखा ठीक कर रहा था और अचानक करंट की चपेट में आ गया। जिससे मौके पर उसकी माैत हो गई। घटना की सूचना पर थानाध्यक्ष सुशील कुमार दुबे मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।