उतरांव थाना क्षेत्र के बिझवानिया गांव के पास रेलवे ट्रैक पर रविवार की देर रात ट्रेन की चपेट में आकर एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की उम्र लगभग 35 वर्ष बताई जा रही है। वह आसमानी रंग की जींस पहने हुए था। थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। आसपास के क्षेत्रों में शिनाख्त का प्रयास किया गया।