प्रयागराज। रोजगार बने मौलिक अधिकार कैंपेन के तहत छात्रों ने संसद के मानसून सत्र के पहले दिन 14 सितंबर को राष्ट्रीय स्तर पर रोजगार दिवस मनाने का निर्णय लिया है। यह फैसला छात्र-युवा संगठनों की वर्चुअल मीटिंग में लिया गया। युवा मंच की ओर से बुलाई गई मीटिंग में युवा हल्ला बोल, आइसा, जन जागरण अभियान, बात अधिकार की, युवा शक्ति संगठन, भारत नौजवान सभा, किसान परिवार, राष्ट्रीय विद्यार्थी चेतना परिषद, इंकलाबी छात्र मोर्चा, विद्यार्थी युवजन सभा, निजीकरण व बेरोजगारी विरोधी संगठन समेत देशभर के प्रतियोगी छात्र संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हुए।