फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : बहन के घर आए युवक ने किशोरी से किया दुष्कर्म, विरोध पर भाई को बनाया बंधक

Mon, 15 May 2023 03:22 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

सोरांव कस्बे के निकट एक गांव का रहने वाला युवक अपनी बहन के घर आया था। आरोप है कि युवक अपनी बहन के देवर साथ देर रात गांव में ही एक किशोरी के घर गया। इस बीच किशोरी ने दरवाजा खोला। आरोप है कि अनमोल कुमार किशोरी को घर में खींच ले गए और उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इलाके के एक गांव में बीते बृहस्पतिवार को अपनी विवाहिता बहन के घर आए युवक ने किशोरी के साथ घर में घुसकर दुष्कर्म किया। मामले में पीड़िता की मां ने सोरांव थाना में चार नामजद व दो अज्ञात लोगों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया है। मुकदमा दर्जकर पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।

सोरांव कस्बे के निकट एक गांव का रहने वाला युवक अपनी बहन के घर आया था। आरोप है कि युवक अपनी बहन के देवर साथ देर रात गांव में ही एक किशोरी के घर गया। इस बीच किशोरी ने दरवाजा खोला। आरोप है कि अनमोल कुमार किशोरी को घर में खींच ले गए और उसके साथ दुष्कर्म किया। उसका साथी घर के बाहर खड़ा होकर निगरानी कर रहा था।

विज्ञापन


रात एक बजे किशोरी का 14 साल का भाई घर आया तो युवक ने किशोरी के दुपट्टे से उसके भी हाथ पैर बांध दिए। आरोपी ने उसके साथ मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी। शोरगुल सुनकर किशोरी के माता पिता आए तो आरोपी मौके का फायदा उठाकर गया। पीड़िता की मां ने चार नामजद व दो अज्ञात के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें