फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : खंभे पर चढ़कर सेल्फी ले रहा युवक करंट से झुलसा

विज्ञापन
विज्ञापन
खंभे पर चढ़कर सेल्फी ले रहा युवक करंट से झुलसा
विज्ञापन

गंभीर हाल में एसआरएन में भर्ती
प्रयागराज। पूरामुफ्ती के मंदरी गांव में खंभे पर चढ़कर सेल्फी ले रहा 18 वर्षीय शाहरूख करंट लगने से झुलस गया। गंभीर हाल में उसे एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के मुताबिक, प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मंगलवार दोपहर में शाहरूख अपने तीन दोस्तों के साथ रेलवे लाइन के पास पहुंचा। यहां रेलवे की ओर से विद्युतीकरण कार्य चल रहा है। जिसके लिए खंभे बनाए गए हैं। शाहरूख खंभे पर चढ़कर सेल्फी ले रहा था और इसी दौरान करंट का झटका लगने से वह गंभीर रूप से झुलस गया। वह नीचे आकर गिरा तो दोस्त भाग निकले। आसपास काम कर रहे मजदूरों की सूचना पर एसओ उपेंद्र प्रताप सिंह पहुंचे और उसे एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया। बताया कि डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर बताई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें