फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: युवक ने निगला खड़ा उबला आलू, 72 घंटे बाद निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनी के एक युवक ने व्रत के दौरान खड़ा उबला आलू निगल गया। यह युवक के गले में 72 घंटे तक फंसा रहा। काफी समय तक परिजनों को समझ में नहीं आ रहा था कि क्या हुआ।चिकित्सकों ने जब एक्स-रे किया तब जाकर पता चला कि गले में कोई बड़ी चीज फंसी है। इसके बाद ऑपरेशन कर उसे निकाला गया।
विज्ञापन

शिवम यादव (18) मंगलवार को व्रत रखते थे। इस दौरान उन्होंने गलती से खड़ा उबला आलू खा लिया और सो गए। बुधवार सुबह जागे तो गले में तेज दर्द हो रहा था। परिजन शिवम को पास के डॉक्टर के पास ले गए। लेकिन कुछ पता नहीं चला। इस बीच शिवम ने खाना-पीना बंद कर दिया। बीच-बीच में थोड़ा आराम मिलने पर वह कुछ देर के लिए सो लेता था। बृहस्पतिवार को परिजन उसे लेकर शहर के एक निजी अस्पताल पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने एक्सरे कराया।
एक्स-रे में युवक के गले में बड़ी चीज फंसी नजर आई। दूरबीन विधि से देखा गया तो गले में आलू फंसे होने की बात पता चली। जिसके बाद चिकित्सकों ने दूरबीन विधि से सर्जरी कर आलू को निकाला। यह ऑपरेशन करीब आधा घंटे चला। ईएनटी सर्जन डॉ. अजय शुक्ला का कहना है कि सर्जरी के बाद युवक पूरी तरह से स्वस्थ है। उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।
विज्ञापन


इनसेट
युवक के मुंह से निकल रही थी लार
शिवम को जब अस्पताल लाया गया तो उसे बहुत दर्द हो रहा था। उसके मुंह से लार निकल रही थी। ऐसे में पहले एक्स-रे कराया गया। मामला ठीक से समझ में न आने पर गैस्ट्रोइंट्रोलॉजिस्ट ने दूरबीन विधि से जांच की तब पता चला कि खाने की नली में आलू फंसा है।

गलती से निगला था
युवक के पिता दीनानाथ यादव ने बताया कि शिवम हर मंगलवार को व्रत रखता है। इस बार भी व्रत था। उसकी मां ने फलाहार के रूप में उबला आलू बनाया। उसमें एक आलू खड़ा ही रह गया। खाते समय शिवम उसे भी जल्दी में निगल गया।

आलू को निकालने में काफी मशक्कत हुई क्योंकि आलू पकड़ में नहीं आ रहा था। लेप्रोस्कोपिक फोर्सेप का प्रयोग कर आलू निकाला जा सका।
डॉ. अजय शुक्ला, ईएनटी सर्जन, शांति विलास हॉस्पिटल।

अक्सर बच्चे हेयर पिन या फिर सिक्का निगल जाते हैं। वहीं इस प्रकार का मामला पहली बार सामने आया है, जो युवक आलू निगल गया। फिलहाल ऐसे मामलों में बिना देर किए किसी विशेषज्ञ चिकित्सक को दिखाना चाहिए। डॉ. मनीष केसरी, क्रिटिकल केयर स्पेशलिस्ट, एक्यूरा क्रिटिकल केयर अस्पताल। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें