सराय भोगी गांव निवासी धर्मेंद्र कुमार पटेल (30) पुत्र राम आसरे की करंट की चपेट में आने से मौत हा गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
परिजनों ने बताया कि धर्मेंद्र कुमार मजदूरी करता था। बुधवार को उसने अपने तीन साथियों के साथ प्रतापगढ़ स्थित मानधाता में दोपहर करीब 2 बजे ट्रक में लदी सीमेंट उतारने गया था। सीमेंट खाली करके खाली ट्रक में तिरपाल बांध रहा था। तभी ऊपर से गुजरे बिजली के तार के चपेट में आ गया। जिससे वह झुलस गया। सूचना पर पहुंची मान्धाता पुलिस ने युवक को सीएचसी मान्धाता ले गई। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।