फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: तेज रफ्तार डंपर से कुचलकर युवक-युवती की मौत, वाहन का इंतजार करते समय हुआ हादसा

Sat, 18 Apr 2026 04:32 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के सरपतही गांव के पास शनिवार दोपहर को सड़क हादसे में युवक व युवती की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची
विज्ञापन
सड़क हादसा। - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के सरपतही गांव के पास शनिवार दोपहर को सड़क हादसे में युवक व युवती की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अरविंद सिंह (20) पुत्र ज्ञान सिंह निवासी टहेरा पश्चिम शरीरा तथा अंशिका सिंह (17) पुत्री अवध बिहारी सिंह निवासी पैकौरा थाना रैपुरा जनपद चित्रकूट पश्चिम शरीरा-कौशांबी मार्ग पर किसी वाहन के इंतजार में सड़क किनारे खड़े थे। इसी दौरान बालू लदे तेज रफ्तार डंफर ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और डंफर को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें