प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी एवं स्वनिधि योजना के लाभार्थियों से सीएम योगी आदित्यनाथ ने सीधी बात की। इसी तरह उन्होंने एनआईसी में आयोजित बातचीत के कार्यक्रम में चांदपुर सलोरी निवासी सुशीला पत्नी उमेशचंद्र से बातचीत कर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बने उनके मकान की प्रगति के बारे में पूछा। सीएम से बातचीत के बाद सुशीला काफी खुश नजर आईं। बताया जाता है कि उनके पति बढ़ईगिरी का काम करते हैं। जिला नगरीय विकास अधिकरण द्वारा आयोजत कार्यक्रम में जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी के अलावा तमाम अधिकारी मौजूद रहे।