फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योगी सरकार के मंत्री बोले- इस वर्ष माफिया के खिलाफ और सख्त कार्रवाई करेगी योगी सरकार

Mon, 04 Jan 2021 11:49 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
prayagraj news : नंद गोपाल गुप्ता नंदी। - फोटो : prayagraj
विज्ञापन
योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने कहा कि आपरेशन नेस्तनाबूद के तहत योगी सरकार नए साल में माफिया के खिलाफ और सख्त कार्रवाई करेगी। जो माफिया बचे हुए हैं उनकी खैर नहीं है।

 

कैबिनेट मंत्री नंदी ने कहा है कि इस वर्ष प्रदेश में बचे हुए माफियाओं और हिस्ट्रीशीटरों के ऊपर सरकार और सख्त कार्रवाई करेगी। कहा कि ऑपरेशन नेस्तनाबूद का लक्ष्य उन अपराधियों और माफियाओं पर लागू है, जिन्होंने गलत तरीके से लोगों की जमीनें हड़पी हैं या फिर अवैध तरीके से निर्माण कार्य किया है।

 

इसके पूर्व नंदी ने विधायक निधि से अपने विधानसभा क्षेत्र में कराए गए कई विकास कार्यों का सोमवार को लोकार्पण किया। मेयर अभिलाषा गुप्ता की मौजूदगी में हुए लोकार्पण कार्य के बाद नंदी बूथ अध्यक्ष, सेक्टर संयोजकों के आवास पर भी गए। वहां उनके परिजनों से मुलाकात कर उन्होंने समस्या भी जानी। 

 

मंत्री नंदी ने विधायक निधि से बादशाही मंडी में 5.30 लाख रुपये की लागत से मंदिर पार्क का सुंदरीकरण,  मुट्ठीगंज स्थित महावीरन गली में तीन लाख रुपये की लागत से कराए गए इंटरलॉकिंग आदि का कार्य करवाया था। इन कार्यों का लोकार्पण करने के बाद  बूथ अध्यक्षों से मुलाकात करने के साथ ही वह तमाम व्यापारियों के आवास पर गए।

 

इस दौरान भाजपा महानगर उपाध्यक्ष अनिल केसरवानी झल्लर, मंडल अध्यक्ष किशोरी लाल जायसवाल, मनोज गुप्ता, सुमित वैश्य, पंकज गुप्ता, कमल कुमार केसरवानी, अनूप अग्रवाल, कुंवर केसरवानी आदि लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें