नैनी स्थित यूनाइटेड ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशन में बोलते परमवीर चक्र विजेता योगेंद्र सिंह यादव।
- फोटो : अमर उजाला
कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कारगिल युद्ध की अपने अनुभव को साझा करते हुए उस समय के युद्ध की स्थितियों को छात्रों को सुनाया। इस दौरान वह अपने और साथी सैनिकों के साथ बीते हुए पल को याद कर भावुक हो उठे। उन्होंने बताया कि संगठित होकर और जीत के लक्ष्य तय कर आगे बढ़ने के साथ ही भारतीय सैनिकों ने विपरीत परिस्थितियों होते हुए भी विजय हासिल की।
यूनाइटेड ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशन में परमवीर चक्र विजेता योगेंद्र सिंह यादव को सम्मानित किया गया।
- फोटो : अमर उजाला
कहा कि फौजी राष्ट का विश्वास व भरोसा है। उसकी वर्दी तिरंगे की आन बान शान होती है। कार्यक्रम में उनके स्पीच का सुनकर युवा देश प्रेम और जोश से भर गए। कार्यक्रम में 15 वीर नारियों का सम्मान योगेंद्र यादव द्वारा किया गया। इसमें यूनाइटेड ग्रुप के कॉलेज के साथ ही शहर के 55 विद्यालयों के बच्चों ने प्रतिभाग किया था।
यूनाइटेड ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशन में परमवीर चक्र विजेता योगेंद्र सिंह यादव को सम्मानित किया गया।
- फोटो : अमर उजाला
इस मौके पर यूनाइटेड ग्रुप के चैयरमैन जीजी गुलाटी, प्रेसीडेंट डॉ. जगदीश गुलाटी, वाइस चैयरमैन सतपाल गुलाटी, वाइस प्रेसीडेंट गौरव गुलाटी के साथ युनाइटेड परिवार मौजूद रहा।