भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान के डेटा विश्लेषण प्रयोगशाला और अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई) के अटल कार्यक्रम की ओर से डेटासाइंस फार आईओटी विषय पर पांच दिवसीय आनलाइन कार्यशाला शुक्रवार से शुरू हो रही है। समन्वयक डा. मनीष कुमारके अनुसार आनलाइन कार्यशाला में विशेष तौर पर संकाय सदस्यों को डेटा विज्ञान में छिपे हुए ज्ञान और प्रणालियों का उपयोग पर चर्चा की जाएगी।