फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवपाल बोले : बदलाव के लिए कार्यकर्ताओं को पूरी एकजुटता के साथ करनी होगी तैयारी

Wed, 25 Mar 2026 07:31 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

विधानसभा फूलपुर क्षेत्र के जगतपुर में एक शिक्षण संस्थान द्वारा देश के शहीदों की विधवाओं के सम्मान में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने आए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव का सपा कार्यकर्ताओं ने सोरांव हाईवे पर कुरगांव के सामने स्थित एक ढाबे पर स्वागत किया।
विज्ञापन
सपा नेता शिवपाल यादव। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विधानसभा फूलपुर क्षेत्र के जगतपुर में एक शिक्षण संस्थान द्वारा देश के शहीदों की विधवाओं के सम्मान में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने आए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव का सपा कार्यकर्ताओं ने सोरांव हाईवे पर कुरगांव के सामने स्थित एक ढाबे पर स्वागत किया।

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि 2027 में उत्तर प्रदेश में बदलाव के लिए जनता मन बना चुकी है। भाजपा राज में बदहाल किसान, बेरोजगार नौजवान के साथ सिर्फ समाजवादी पार्टी ही खड़ी है। महिलाएं असुरक्षा की भावना में जी रही हैं और अल्पसंख्यक समाज डरा हुआ है। समय-समय पर भाजपा नेताओं के विभेदकारी बयानों से समाज में भाईचारे के बजाय कटुता का माहौल बन रहा है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश एवं देश की सत्ता से भाजपा सरकार को हटाने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं को पूरी एकजुटता के साथ काम करना होगा। प्रदेश के प्रवक्ता दान बहादुर मधुर और महासचिव एडवोकेट रविंद्र यादव ने उन्हें अवगत कराया कि जिले में बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत करने की दिशा में पार्टी के कार्यकर्ता जुटे हुए हैं। इस मौके पर विधायक विजमा यादव, गीता शास्त्री, प्रदेश महासचिव लल्लन राय, जिलाध्यक्ष अनिल यादव, सैयद इफ्तेखार हुसैन, प्रदेश सचिव दूध नाथ पटेल आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें