फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा परिषद के स्थानांतरण के विरोध में आज से कार्य बहिष्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षा निदेशालय मिनिस्टरीरियल कर्मचारी संघ उत्तर प्रदेश के आवाहन पर निदेशालय में कर्मचारी संगठनों, शिक्षक संगठनों के प्रतिनिधियों संग समाज के विभिन्न वर्ग के लोगों की भागीदारी रही। बैठक के दौरान शिक्षा निदेशालय के कर्मचारियों ने बेसिक शिक्षा परिषद कार्यालय लखनऊ स्थानांतरण के विरोध में छह, 12 एवं 13 मार्च बहिष्कार का निर्णय लिया है। शिक्षा निदेशालय मिनिस्टरीरियल कर्मचारी संघ के अध्यक्ष कपिल देव मिश्र की अध्यक्षता में हुई बैठक में बेसिक शिक्षा परिषद, वित्त नियंत्रक सहित अन्य कार्यालयों के स्थानांतरण का विरोध किया गया। कर्मचारियों के विरोध को समर्थन देने शिक्षक विधायक सुरेश कुमार त्रिपाठी, उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राम प्रकाश पांडेय एवं जिला मंत्री अनुज पांडेय सहित बड़ी संख्या में शिक्षकों ने अपना समर्थन दिया। शिक्षा निदेशालय पर हुई बैठक में मंत्री सुरेंद्र सिंह, अमरनाथ, अनिल कुमार, प्रदीप कुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी एवं शिक्षक मौजूद रहे। बैठक को वैचारिक शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष डॉ. ज्ञान प्रकाश सिंह सहित कई पदाधिकारियों ने भागीदारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें