फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनसीडब्ल्यू की अध्यक्ष बोलीं : यूपी में कानून व्यवस्था दुरुस्त, महिलाएं पूरी तरह सुरक्षित

Thu, 19 Nov 2026 03:49 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

महिलाओं को न्याय के लिए राजधानी या आयोग के चक्कर न लगाने पड़ें, इसके लिए जनसुनवाई की व्यवस्था जिलों तक पहुंचनी चाहिए। प्रयागराज में महिला आयोग की सुनवाई के दौरान घरेलू हिंसा से लेकर ऑनलाइन उत्पीड़न और संपत्ति विवाद तक के मामले सामने आए। वहीं, वन स्टॉप सेंटर में गड़बड़ियों की शिकायत पर जांच कराने की बात कही गई।

विज्ञापन
विजया रहाटकर, राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर ने बृहस्पतिवार को सर्किट हाउस में महिला जनसुवाई में समस्याएं सुनीं और उसका निस्तारण करने का निर्देश अधिकारियों को दिया। पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने बताया कि महिलाओं को न्याय के लिए राजधानी या आयोग के चक्कर न लगाने पड़ें, इसके लिए जनसुनवाई की व्यवस्था जिलों तक करने की व्यवस्था की गई है। बताया कि प्रयागराज में आज की  जनसुनवाई में घरेलू हिंसा और साइबर उत्पीड़न की शिकायतें  अधिक आई हैं। कुछ मामले संपत्ति विवाद के भी हैं। कहा कि यूपी में कानून व्यवस्था की स्थिति सुदृढ़ हुई है। कानून  व्यवस्था  चुस्त  दुरुस्त है। महिलाएं अपने को सुरक्षित महसूस कर रही हैं। 

उन्होंने बताया कि महिला जनसुनवाई के दौरान उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग के सामने घरेलू हिंसा, ऑनलाइन उत्पीड़न और संपत्ति विवाद से जुड़ी शिकायतें प्रमुखता से आईं। आयोग की पदाधिकारी ने कहा कि जनसुनवाई आयोग को प्रदेश के अलग-अलग जिलों में पहुंचकर महिलाओं की शिकायतें सुननी चाहिए। पहले से ही बड़ी संख्या में मामले लंबित हैं। ऐसे में जिलों में जाकर सुनवाई करने से महिलाओं को राहत मिलेगी।

प्रयागराज में पुलिस कमिश्नर और अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में महिलाओं की शिकायतें सुनी गईं। आयोग की पदाधिकारी ने कहा कि प्रदेश के 45 जिलों का दौरा किया जा चुका है। प्रयागराज में पुलिसिंग की व्यवस्था अच्छी है और महिलाएं खुद को सुरक्षित महसूस कर रही हैं।

उन्होंने कहा कि प्रयागराज के वन स्टॉप सेंटर में गड़बड़ियों से संबंधित शिकायतें मिली हैं। इनकी जांच कराई जाएगी। जनसुनवाई में मिली शिकायतों के निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। कहा कि पुलिस नए तरीके से महिलाएं की समस्याओं का निस्तारण कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें