होश में आने पर उसने खुद को निर्वस्त्र पाया तो शोर मचाने लगी। इस पर गालीगलौज करते हुए आरोपी ने उसे पीटना शुरू कर दिया। फिर किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद अगले पांच दिनों तक वह उसे लेकर जगह बदलता रहा और डरा-धमकाकर कई बार गलत काम किया।
नौ जुलाई को किसी तरह मौका मिलने पर वह वहां से भाग निकली और फिर अपने घर पहुंची। जहां घरवाले उसकी खोजबीन में जुटे थे। उसने आपबीती सुनाई तो घरवालों के होश उड़ गए। इसके बाद पीड़िता थाने पहुंची और घटना की लिखित शिकायत की। एसीपी शिवकुटी राजेश कुमार यादव ने बताया कि केस दर्ज है। जांच पड़ताल की जा रही है।