फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Accident : बस में फंसकर 50 मीटर घिसटी महिला, दो हिस्सों में बंटा शरीर, बेटा और पति भी घायल

Sun, 23 Feb 2025 08:56 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, महाकुंभ नगर (प्रयागराज)

सार

मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एमएनएनआईटी) गेट के पास तेज रफ्तार बस की टक्कर से महाकुंभ में स्नान करने जा रही भदोही निवासी बाइक सवार श्रद्धालु अनीता पाल (27) की मौत हो गई।
विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एमएनएनआईटी) गेट के पास तेज रफ्तार बस की टक्कर से महाकुंभ में स्नान करने जा रही भदोही निवासी बाइक सवार श्रद्धालु अनीता पाल (27) की मौत हो गई। महिला बस में फंसकर 50 मीटर तक घिसटती चली गई। उनका शरीर दो हिस्सों में बंट गया। जबकि हादसे में पति और बेटा गंभीर रूप से जख्मी हो गए। हादसा रविवार दोपहर करीब 3:50 बजे हुआ। वहीं, चालक बस लेकर फरार हो गया।

भदोही सुरियावा निवासी देव मणिपाल प्रयागराज में रहकर प्राइवेट नौकरी करते हैं। दोपहर को उनकी पत्नी अनीता अपने आठ साल के बेटे श्रेयांस के साथ संगम में स्नान करने आ रही थीं। फाफामऊ स्टेशन पर वह ट्रेन से उतर गईं। इसके बाद देव मणिपाल पत्नी और बेटे को बाइक से लेकर संगम की ओर जा रहे थे।

एमएनएनआईटी चौराहे के आगे गंगाद्वार के पास बस ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बेटा और देव मणिपाल छिटककर दूर जा गिरे। उनके हाथ और पैर में चोटें आई हैं। जबकि अनीता बस में घसीटती हुई 50 मीटर तक आगे चली गईं। जिससे उनकी मौके पर मौत हो गई।

वहीं, हादसे के बाद चालक बस लेकर मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया है। शिवकुटी थाना पुलिस चौराहे पर लगे सीसीटीवी कैमरे से बस की पहचान करने में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें