फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : मनकामेश्वर मंदिर के बाहर सो रही महिला से छेड़छाड़, सीसीटीवी फुटेज में घटना कैद, आरोपी हिरासत में

Sat, 09 Sep 2023 11:47 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

घटना छह सितंबर की रात करीब 12 बजे की है। मानसिक रूप से कमजोर पीड़िता मंदिर के बाहर सो रही थी। इसी दौरान वहां तीन युवक पहुंचे और उससे छेड़छाड़ शुरू कर दी। शोर मचाने पर आरोपी भाग निकले। शुक्रवार को इस घटना की जानकारी मंदिर के पुजारी सुशील त्रिपाठी ने पुलिस को दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मनकामेश्वर मंदिर के बाहर सो रही मानिसक रूप से कमजोर महिला से तीन युवकों ने छेड़छाड़ की। तीनों ने आधी रात पहुंचकर खींचतान की जिसमें उसके कपड़े अस्त-व्यस्त हो गए। महिला के चीखने पर आरोपी भाग निकले। पुलिस ने फुटेज के आधार पर नामजद मुकदमा दर्ज कर तीनों को हिरासत में ले लिया है। उनसे देर रात तक पूछताछ चलती रही।

घटना छह सितंबर की रात करीब 12 बजे की है। मानसिक रूप से कमजोर पीड़िता मंदिर के बाहर सो रही थी। इसी दौरान वहां तीन युवक पहुंचे और उससे छेड़छाड़ शुरू कर दी। शोर मचाने पर आरोपी भाग निकले। शुक्रवार को इस घटना की जानकारी मंदिर के पुजारी सुशील त्रिपाठी ने पुलिस को दी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे का फुटेज देखा तो तीनों युवकों की तस्वीर मिली। आसपास दुकान लगाने वालों से पूछा गया तो पता चला कि महिला मानसिक रूप से कमजोर है।

फुटेज के जरिए सुरागरशी की गई तो पता चला कि तीनों आरोपियों में मंटू कुमार, फैसल, शहबान शामिल हैं। तीनों कृष्णानगर कीडगंज के रहने वाले हैं। देर रात पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। थानाध्यक्ष अनिल भगत ने बताया कि फुटेज में घटना कैद हुई है। इसी आधार पर तीनों युवक चिह्नित कर लिए गए हैं और पुलिस की ओर से इस मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें