प्रयागराज जंक्शन पर आरपीएफ के इंस्पेक्टर ने महिला यात्री की जान बचाई।
- फोटो : अमर उजाला।
चलती ट्रेन पर चढ़ने के प्रयास में महिला बाल-बाल बची। प्रयागराज जंक्शन पर चलती ट्रेन पर चढ़ते वक्त एक महिला का पैर फिसल गया और वह कोच के दरवाजे को पकड़कर लटक गई। हालांकि, आपीएफ निरीक्षण अमित कुमार मीणा ने मुस्तैदी दिखाते हुए उसे सुरक्षित बचा लिया।
मामला गाड़ी संख्या 12987 सियालदह-अजमेर सुपरफास्ट एक्सप्रेस के कोच-नंबर एस-पांच का है। प्लेटफॉर्म से ट्रेन छूटते ही घूरपुर थाना अंतर्गत उभारी जसरा निवासी फॉजिया बानो चलती ट्रेन पर चढ़ने लगीं। महिला का पैर फिसल गया और वह असंतुलित हो गई। वह कोच का गेट पकड़कर लटक गईं, उनका एक पैर पायदान तो दूसरा प्लेटफॉर्म पर था।
ट्रेन गतिमान हो गई थी, तभी कुछ दूरी पर मौजूद आरपीएफ निरीक्षक अमित कुमार मीणा ने तत्परता दिखाते हुए, महिला की तरफ तेजी से दौड़े और महिला को बाहर की तरफ खींच लिया। अगर थोड़ी देर और हो जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था। वहीं, अन्य यात्रियों को ‘ऑपरेशन जीवन रक्षा’ के तहत चलती ट्रेन पर न चढ़ने के लिए जागरूक किया गया।