फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: अगस्त से लापता महिला का नहीं चला पता

Thu, 19 Feb 2026 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली तीन बच्चों की मां बीते अगस्त माह से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता है। घटना के छह माह बीत जाने के बाद भी पुलिस महिला का कोई सुराग नहीं लगा सकी है। इससे परिजनों में आक्रोश व्याप्त है। महिला के पति ने बताया कि उसकी पत्नी अचानक घर से लापता हो गई थी। काफी खोजबीन के बाद जब उसका पता नहीं चला तो उसने करछना थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई है। पति का कहना है कि वह लगातार आईजीआरएस पोर्टल और उच्चाधिकारियों से शिकायत करता रहा, लेकिन अब तक कोई ठोस परिणाम सामने नहीं आया है। पुलिस का कहना है कि महिला की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें