कीडगंज में बांगड़ चौराहे पर एक दिन पहले हुए हादसे में घायल गायत्री देवी(30) की भी इलाज के दौरान मौत हो गई। नैनी निवासी गायत्री तब हादसे का शिकार हुई थीं जब शुक्रवार रात वह पति राजेंद्र गुप्ता(35) के साथ बाइक से लौट रही थीं। बांगड़ चौराहे पर पीछे से आ रहे ट्रक ने उन्हें चपेट में ले लिया था। जिसमें राजेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई थी जबकि ट्रक के साथ काफी दूर तक घिसटने के कारण गायत्री गंभीर रूप से जख्मी हो गई थीं। उन्हें एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया था जिनकी इलाज के दौरान देर रात मौत हो गई थी। मृतक राजेंद्र नैनी के कसाई मोहल्ला में रहकर घर में ही फोटोकॉपी की दुकान चलाते थे। उनकी तीन बेटियां व एक बेटा है। हादसे ने एक ही झटके में चारों के बच्चों के सिर से मां-बाप का साया छीन लिया। हादसे से परिवार में कोहराम रहा।