फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: मेजा में सर्पदंश से महिला की गई जान

Tue, 30 Jun 2026 01:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
मेजा के सोनबरसा में सर्पदंश से महिला की हुई मौत के बाद घटना की जानकारी लेती पुलिस। संवाद - फोटो : samvad
विज्ञापन
सोनबरसा गांव में रविवार रात एक महिला की सर्प दंश से मौत हो गई। मेजा थाना क्षेत्र के सोनबरसा गांव की रीता देवी (25) अपने घर में सो रही थी। आधी रात के बाद सांप ने उसके पैर में काट लिया। इससे महिला की तबीयत बिगड़ने लगी। परिजन उसे रामनगर सीएचसी ले गए। वहां चिकित्सकों ने रीता देवी को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर मेजा थाने के इंस्पेक्टर दीनदयाल सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें