फोटो कैप्शन: मांडा: सर्पदंश से मृत रेखा देवी की फाइल फोटो।
घर के भीतर चावल निकालने गई महिला को सांप ने डस लिया। अस्पताल ले जाते समय ही उसकी मौत हो गई। रुपपट्टी बेदौली गांव निवासी संगम लाल मिश्र की पत्नी रेखा देवी (50) शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे चावल की बोरी से अनाज निकाल रही थीं। इसी दौरान बोरी के पास बैठे सांप ने उन्हें काट लिया। परिजन तुरंत उन्हें मेजारोड के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां प्रयागराज रेफर कर दिया गया। प्रयागराज ले जाते समय रास्ते में ही रेखा देवी ने दम तोड़ दिया।