फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: पारिवारिक कलह में कीटनाशक पीने वाली महिला की मौत

Mon, 19 Oct 2026 02:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
शिवा देवी। फाइल फोटो
विज्ञापन
मझियारी कला गांव में पारिवारिक कलह के चलते कीटनाशक दवा पीने वाली शिवा देवी (25) की इलाज के दौरान मौत हो गई। पांच दिन पहले शिवा देवी और उसके पति राजू कुशवाहा (29) ने खेतों में छिड़काव वाली कीटनाशक दवा पी थी। परिजन उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जसरा ले गए। गंभीर हालत में शिवा देवी को स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल रेफर किया गया। बाद में उसे प्रयागराज के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां शुक्रवार को उसकी मौत हो गई। राजू और शिवा की शादी 16 जनवरी 2021 को अदालत में हुई थी। उनके पांच वर्षीय बेटे राज और दो वर्षीय बेटी साक्षी हैं। पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें