फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के अहियापुर गांव में रात में सोते समय सुशीला देवी (40) पत्नी राजेंद्र भारतीय की सिर कूचकर हत्या कर दी गई। सुबह खून से लथपथ उसका शव मच्छरदानी में मिला। हमलावरों ने सिर पर भारी चीज से प्रहार किया था। आनन फानन में परिजन उसे अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई।