बिना फार्मर रजिस्ट्री के किसानों को अनेक लाभ से वंचित होना पड़ेगा, इसलिए इसे किसान अवश्य कराएं। यह जानकारी किसान कल्याण केंद्र के प्रभारी संदीप पटेल ने दी। सोमवार को क्षेत्र के उल्दा में किसानों फार्मर रजिस्ट्री कराने व उसके लाभ की जानकारी दी। प्रभारी ने बताया कि फार्मर रजिस्ट्री के अभाव में किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड का लाभ भी नहीं मिलेगा। यही नहीं कृषि बीज व कीटनाशक रासायनिकों से भी वंचित होना होगा। इस मौके पर उल्दा में 15 किसानों की फार्मर रजिस्ट्री की गई। जिसमें महिपत पटेल, रिंकू, सुरेन्द्र कुमार, पवन कुमार, समुंदर देवी, कमलेश कुमार, राजेंद्र सिंह आदि रहे।