फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हवा पर सवार ठंड का तीखा प्रहार

Fri, 22 Jan 2016 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद (ब्यूरो)। पश्चिम से आ रहीं तेज हवाओं पर सवार ठंड से बृहस्पतिवार को संगमनगरी कंपकंपा उठी। कुछ देर के लिए बादल छटे और सूरज भी निकला, लेकिन शीतलहर के आगे सूरज की एक न चली। सर्द हवाएं चुभतीं रहीं और गलन भी हावी रही। दिन और रात के तापमान में भी 5.5 डिग्री से. की गिरावट दर्ज की गई है। पश्चिमी हवाओं का दबाव शहर के मानसून पर बराबर बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार बृहस्पतिवार इस सत्र का सबसे ठंडा दिन रहा। आज आसमान में दिन भर बादल आते-जाते रहे। दोपहर बाद सूरज थोड़ी देर के लिए निकला, लेकिन शाम होते-होते बादलों ने फिर शहर को ढक लिया। पश्चिमी हवाओं के दबाव से ठंड और दिनों के मुकाबले आज अधिक रही। तापमान में 5.5 डिग्री से. की गिरावट दर्ज की गई है। दिन में लोग पूरी तरह से गर्म कपड़ों में नजर आए। शीतलहर के चलते बुधवार को अधिकतम तापमान जो 18 डिग्री सेल्सियस पर था, वह बृहस्पतिवार को गिरकर 14.2 डिग्री पर आ गया। पश्चिमी हवा के दिन भर चलने से लोग ठिठुरते रहे। वहीं दिन का तापमान बृहस्पतिवार को अब तक के सबसे न्यूनतम स्तर पर आ गया। मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि ठंड का कहर जारी रहेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें