फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाद के दौरान पत्नी ने पति की नाक काटी, मुकदमा दर्ज

Thu, 11 Mar 2021 12:28 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
Crime - फोटो : demo pic
विज्ञापन
किरांव गांव में एक महिला ने पति पर हमला कर दिया। धारदार हथियार से पति की नाक कट गई। उसने पत्नी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पत्नी बाहर काम करती है। पति को यह पसंद नहीं था। इसी कारण दोनों में झगड़ा हुआ था। मऊआइमा थाना क्षेत्र के ग्राम किरांव डिहवा निवासी मंगल लाल विश्वकर्मा का आरोप है कि उसकी पत्नी मीना देवी बाहर काम करती है। उसे पसंद नहीं कि पत्नी बाहर कोई काम करे। इस कारण परिवार में तनाव चल रहा है। बुधवार को भी इसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। उसका आरोप है कि पत्नी ने धारदार हथियार से उसके चेहरे पर वार कर दिया जिससे उसकी नाक कट गई।  मंगल लाल ने पत्नी मीना देवी व उनके साथ काम करने वाले विनोद और अरुण कुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें