मुंडेरा निवासी सुचित्रा यादव (36) ने पति से कहासुनी के बाद जहर खा लिया। पति संतोष ने उसे इलाज के लिए एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मूलरूप से चरवा, कौशाम्बी निवासी संतोष कुमार रेलवे में गार्ड है और शहर के मुंडेरा इलाके में परिवार के साथ रहता है। सोमवार रात ड्यूटी से घर आने के बाद किसी बात को लेकर संतोष और उनकी पत्नी के बीच कहासुनी हो गई। बात ज्यादा बढ़ने पर सुचित्रा ने जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर संतोष ने उसे गंभीर हालत में नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे एसआरएन रेफर कर दिया गया।