फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्तार अंसारी की सुरक्षा को लेकर पत्नी व बेटे ने दी न्यायालय में अर्जी

Wed, 01 Sep 2021 09:46 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

पंजाब के रोपड़ जिले से बांदा जेल में स्थानांतरित होने पर सर्वोच्च न्यायालय के आदेश पर गठित मेडिकल टीम द्वारा कोई भी स्वास्थ्य जांच नहीं की जा रही है। मुख्तार की पत्नी ने प्रार्थना पत्र में सीसीटीवी फुटेज और गेट बुक का रिकॉर्ड मांगने की मांग की।
विज्ञापन
विधायक मुख्तार अंसारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्तार अंसारी की पत्नी अफशां अंसारी व पुत्र उमर अंसारी ने विशेष न्यायालय एमपी एमएलए  में प्रार्थना पत्र दिया है कि मुख्तार को जेल के अंदर जान का खतरा है। बेटे उमर ने आरोप लगाया कि जेल प्रशासन द्वारा मुख्तार अंसारी का मानसिक उत्पीड़न किया जा रहा है।

 

बैरक के अंदर, बाहर व बाथरूम तक में सीसीटीवी कैमरा लगाया गया है, जिससे उनको परेशानी हो रही है। पंजाब के रोपड़ जिले से बांदा जेल में स्थानांतरित होने पर सर्वोच्च न्यायालय के आदेश पर गठित मेडिकल टीम द्वारा कोई भी स्वास्थ्य जांच नहीं की जा रही है।

 

 

मुख्तार की पत्नी ने प्रार्थना पत्र में सीसीटीवी फुटेज और गेट बुक का रिकॉर्ड मांगने की मांग की। एमपी एमएलए विशेष न्यायाधीश आलोक कुमार श्रीवास्तव ने जेल अधीक्षक को पत्र भेजकर आदेश दिया मुख्तार की सुरक्षा में किसी प्रकार की लापरवाही न होने पाए। संवाद

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें