फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुर से भरण-पोषण पाने की हकदार है विधवा बहू: हाईकोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद
विज्ञापन

हाईकोर्ट ने कहा कि विधवा बहू को अपने ससुर से भरण पोषण पाने का अधिकार है। इसके लिए उसका ससुराल में रहना जरूरी नहीं है। विधवा का अपने माता-पिता के साथ रहने का मतलब यह नहीं है कि वह ससुराल से अलग हो गई।
न्यायमूर्ति सौमित्र दयाल सिंह व न्यायमूर्ति डोनाडी रमेश की खंडपीठ ने राजपति बनाम भूरी देवी की याचिका पर यह आदेश दिया। आगरा निवासी राजपति के बेटे की 1999 में मौत हो गई। इसके बाद बहू ने आगरा फैमिली कोर्ट में भरण-पोषण का मुकदमा दायर किया। ससुर की संपत्ति पर भी अपना हक जताया, जिस पर उसके पति का अधिकार था।
विज्ञापन

वहीं, ससुर ने दावा किया कि बहू लाभ का काम रही है। साथ ही कहा कि बहू ने दोबारा शादी की है और नौकरी कर रही है। फैमिली कोर्ट ने ससुर की बातों पर विश्वास न करते बहू को 20 हजार रुपये का मुआवजा देने का आदेश दिया। साथ ही बहू को तीन हजार रुपये प्रतिमाह भरण-पोषण भत्ता देने का आदेश दिया।
विज्ञापन

इस आदेश को ससुर ने हाईकोर्ट में चुनौती दी। खंडपीठ ने पाया कि ससुर ने केवल मौखिक कथन किए हैं। ससुर ने बहू के पुनर्विवाह और नौकरी करने के संबंध में कोई सबूत नहीं पेश कर पाए। इस पर कोर्ट ने माना कि बहू अपने ससुर से भरण-पोषण पाने की हकदार है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें