कटका पुल के समीप बृहस्पतिवार आधी रात ओवरटेक करने के चक्कर में कार सवार ट्रैक्टर से जा भिड़ा। इससे ट्रैक्टर चालक और उसका एक साथी घायल हो गया। ट्रैक्टर चालक धर्मेंद्र सिंह (45) निवासी देवरी कला थाना करछना और राजकरण (35) निवासी बिरहा गिधौरा थाना करछना को प्राथमिक उपचार के बाद शहर के लिए रेफर कर दिया गया। मेजारोड चौकी इंचार्ज हरिओम सिंह ने बताया कि दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क के किनारे कराकर बाधित यातायात को बहाल करा दिया गया था। कार सवार का कुछ भी पता नहीं चल सका।