फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 अप्रैल से शुरू होगी गेहूं खरीद

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकारी क्रय केंद्रों पर इस बार गेहूं की खरीद 15 अप्रैल से शुरू होगी। लॉकडाउन के मद्देनजर खरीद शुरू करने की तारीख 14 दिन आगे बढ़ा दी गई है। सरकार की ओर से गाइडलाइन जारी करके जिला प्रशासन को पूरी तैयारी करने के लिए कहा गया है। लेकिन, गेहूं ढुलाई के लिए वाहनों के इंतजाम तथा अन्य तैयारियाें को लेकर सवाल बना हुआ है। पहले एक अप्रैल से ही गेहूं खरीद की घोषणा की गई थी, लेकिन लॉकडाउन की वजह से तैयारी नहीं हो पाई। इसके अलावा बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि की वजह से फसल अभी तैयार भी नहीं हो पाई है। इन वजहों से 15 अप्रैल से गेहूं खरीद का निर्णय लिया गया है, लेकिन प्रशासन के सामने तैयारियों को लेकर बड़ी चुनौती है। इन दिनों कंट्रोल से दो स्तर पर राशन वितरण की तैयारी की जा रही है। इसके मद्देनजर 200 अतिरिक्त वाहन लगाए गए हैं। इसके अलावा अफसरों और कर्मचारियों की ड्यूटी भी लगाई गई है। ऐसे में गेहूं खरीद की तैयारियों पर सवाल बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें