बरौत। किरांव बक्सपुर में आग लगने से तीन बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। पीड़ित किसान ने घटना की जानकारी हल्का लेखपाल को दी है। किसान बिहारी लाल यादव ने गेहूं की कटाई कर एक जगह मड़ाई के लिए खेत में रखा था। शुक्रवार दोपहर करीब तीन के आसपास अज्ञात कारणों से फसल में आग लग गई। इससे तीन बीघा गेहूं की फसल राख हो गई।