कैबिनेट मंत्री से भेंट करते बुनकर। स्रोत : प्रतिनिधिमंडल
मऊआइमा हैंडलूम एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को लखनऊ में कैबिनेट मंत्री राकेश सचान से मुलाकात की। उन्होंने पावरलूम बुनकरों की बिजली दरों से जुड़ी समस्याएं उठाईं। प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री को एक ज्ञापन सौंपा। इसमें पूर्व व्यवस्था के अनुसार निश्चित बिजली दर और अनुदान लागू करने की मांग की गई। उन्होंने बताया कि बिजली दरों में बदलाव से बुनकरों पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है। कैबिनेट मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने बुनकरों की समस्याओं के शीघ्र समाधान का भी निर्देश दिया। प्रतिनिधिमंडल में फैजान, फरोग महमूद अंसारी, मोहम्मद वसीम और सलीम अंसारी शामिल थे।