प्रतापपुर मनुपुर मियां का पूरा शिव मंदिर के पास बलीपुर मार्ग पर जमा पानी की फाइल फोटो
क्षेत्र में लगातार बारिश से सड़क पर जलभराव हो गया है। इससे राहगीरों और स्कूली छात्र-छात्राओं को परेशानी हो रही है। ग्रामीण राम निरंजन ने बताया कि प्रतापपुर वारी मार्ग पर मियां का पूरा शिव मंदिर तिराहे पर पक्की नाली नहीं है। इस 12 किलोमीटर लंबी सड़क की मरम्मत लोक निर्माण विभाग दो माह पहले कर रहा था। जलभराव से एक किलोमीटर पहले ही कार्य रोक दिया गया। ग्रामीणों ने बचे हुए मार्ग को बनवाने और नाली निर्माण की मांग की है।